देश

मेरे मोदी की तारीफ की खबरों से व्यथित हो जाता हूं: शशि थरूर

हाल ही में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक टिप्पणी का समर्थन करने के बाद थरूर से कांग्रेस की केरल इकाई ने जवाब मांगा था। दरअसल, रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

मेरे मोदी की तारीफ की खबरों से व्यथित हो जाता हूं: शशि थरूर
पीएम मोदी और शशि थरूर (Photo Credits: PTI)

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बुधवार को कहा कि वह उन खबरों से व्यथित हो जाते हैं जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की है.

हाल ही में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक टिप्पणी का समर्थन करने के बाद थरूर से कांग्रेस की केरल इकाई ने जवाब मांगा था. दरअसल, रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होगा.

थरूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे इसका एक उदाहरण दीजिए कि मैंने कब समर्थन किया है. मीडिया में आई खबरों की समस्या यह है कि ये पूरी तरह निराधार होती हैं. निश्चित तौर पर जब मीडिया यह कहता है कि मैंने मोदी की तारीफ की है तो इससे मैं व्यथित हो जाता हूं.’’

रमेश के बयान के समर्थन की गई अपनी टिप्पणी को याद करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि हमारा सिद्धांत यह समझने का होना चाहिए कि लोगों ने मोदी जी के लिए वोट क्यों किया. हमें 2014 में भी 19 फीसदी वोट मिला और 2019 में भी 19 फीसदी वोट मिला. मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 2014 में 31 फीसदी वोट मिला था, जबकि 2019 में 37 फीसदी वोट मिले.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).