हैदराबाद: लड़की ने ठुकराया था लड़के का प्यार, प्रेमी ने बीच रास्ते पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार 27 फरवरी को एक लड़के ने लड़की पर पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जला दिया. अविनाश नाम का आरोपी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा का पीछा कर रहा था. दिन दहाड़े आरोपी ने छात्रा को जला दिया...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

तेलंगाना  (Telangana) के वारंगल (Warangal) जिले में बुधवार 27 फरवरी को एक लड़के ने लड़की पर पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जला दिया. अविनाश नाम का आरोपी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा का पीछा कर रहा था. दिन दहाड़े आरोपी ने छात्रा को जला दिया. छात्रा पूरी तरह से जल गई है उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है. डॉक्टरों का कहना है कि लड़की 90 फीसदी जल चुकी है. रास्ते पर चल रहे लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन, आरोपी ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया. आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

ये घटना तब घटी जब पीड़िता कॉलेज जा रही थी. ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी लड़का, लड़की के कॉलेज में ही पढ़ता है. पुलिस को ये मामला एक तरफा प्यार का लग रहा है. पुलिस को आशंका है कि लड़की ने लड़के के प्यार को ठुकराया होगा और गुस्से में आरोपी ने लड़की को जिंदा जला दिया. लड़की की हालत बहुत सीरियस है. वो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. लड़कियों और महिलाओं को जिंदा जलाने और असिड अटैक के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कड़े कानून के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नही हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रेमिका को युवक ने मारी गोली, फिर पंखे से लटकर की खुदकुशी

पिछले दिनों वैलेंटाइन वीक के दौरान लड़कियों पर हमले के कई मामले सामने आए थे. फरवरी महीने में तेलंगाना में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है. सात फरवरी को हैदराबाद में दिनदहाड़े एक युवक ने एक नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स