यूपी: प्रेमिका को युवक ने मारी गोली, फिर पंखे से लटकर की खुदकुशी
थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी गांव में एक गेस्ट हाउस में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे युवक ने विवाद होने पर कथित तौर पर लड़की को गोली मार दी और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। दोनों सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए कोचिंग कर रहे थे.
नोएडा: थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी गांव में एक गेस्ट हाउस में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे युवक ने विवाद होने पर कथित तौर पर लड़की को गोली मार दी और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। दोनों सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए कोचिंग कर रहे थे.
पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद (Ghaziabad) का रहने वाला मोहित यादव (22 वर्ष) तथा बुलंदशहर की रहने वाली कुमारी नेहा यादव (21 वर्ष) गाजियाबाद में रहकर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. यह भी पढ़े: घर पर नहीं मिली प्रेमिका तो प्रेमी ने उसकी 4 साल की बच्ची से किया रेप और गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
लड़की के सीने में गोली लगी है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक है। उसे दिल्ली के सफदरजंग (Safdarjung Hospital) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

