Hyderabad Sub-Inspector Arrested: छापेमारी में जब्त ड्रग को छुपाने के आरोप में एसआई गिरफ्तार

हैदराबाद में एक पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) को छापेमारी के दौरान जब्त की गई ड्रस का कुछ हिस्सा छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

Sub Inspector K Rajendra Photo Credits: Twitter

हैदराबाद, 27 अगस्त: हैदराबाद में एक पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) को छापेमारी के दौरान जब्त की गई ड्रस का कुछ हिस्सा छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम स्टेशन में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर के. राजेंद्र ने अपने पास लगभग 1,775 ग्राम एमडीएमए रखा था इसे वह कथित तौर पर बेचने की कोशिश कर रहे थे. यह भी पढ़े: Hyderabad Shocker: हैदराबाद में एक एम्बुलेंस में आग लगने से ड्राइवर की मौत

पुलिस अधिकारी हाल ही में एक साइबर अपराध मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे और कुछ संदिग्धों को पकड़ा था संदिग्धों के घर की तलाशी के दौरान उनके हाथ एमडीएमए ड्रग वाला पैकेट लग गया और उन्होंने उसे अपने पास रख लिया था जब्त सामान के बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों को नहीं बताया.

इसकी जानकारी मिलने पर तेलंगाना राज्य एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीएसएनएबी) ने जांच शुरू की अधिकारियों ने टीएसएनएबी के निदेशक और हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद को एक रिपोर्ट सौंपी एसआई के खिलाफ रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था पुलिस ने उनके घर से ड्रग जब्त कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

एसआई को पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था वह तब रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एसआई के रूप में कार्यरत थे सितंबर 2022 में उन्हें मामले में दोषी ठहराया गया और दो साल की सजा सुनाई गई उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये गये हालांकि, एसआई ने ऊपरी अदालत से स्टे ले लिया बाद में उन्हें साइबर क्राइम विंग में स्थानांतरित कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स