Hyderabad Shocker: हैदराबाद में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत

हैदराबाद में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, उसकी लिव-इन पार्टनर समेत दो अन्य लोग बीमार पड़ गए. पुराने शहर के कालापत्थर इलाके के रहने वाले अहमद अली की गुरुवार तड़के दोस्तों द्वारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

हैदराबाद, 6 नवंबर : हैदराबाद में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, उसकी लिव-इन पार्टनर समेत दो अन्य लोग बीमार पड़ गए. पुराने शहर के कालापत्थर इलाके के रहने वाले अहमद अली की गुरुवार तड़के दोस्तों द्वारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, वह शिवरामपल्ली में एक गेटेड कम्युनिटी में किराए के फ्लैट में अपनी दोस्त जोहरा (28) के साथ रह रहा था, जो आंध्र प्रदेश के कुरनूल की रहने वाली है.

अली, जोहरा और उसके दोस्त सैयद बिन सलाह ने बुधवार को फ्लैट में अफीम समेत ड्रग्स का सेवन किया था. बताया जाता है कि अली को खून की उल्टी होने लगी और वह गिर गया. उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौत का कारण ड्रग ओवरडोज माना जा रहा है. पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि के लिए सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. यह भी पढ़ें : बिहार ने दिखाया देश को रास्ता’, ज्ञानेश कुमार बोले- रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग लोकतंत्र की जीत है

जोहरा और सलाह को भी मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. साइबराबाद कमिश्नरेट के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, राजेंद्रनगर पुलिस और राजेंद्रनगर और माधापुर जोन की स्पेशल ऑपरेशंस टीमों (एसओटी) के एक जॉइंट ऑपरेशन में एमडीएमए और गांजा की सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल तीन कंज्यूमर्स समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. राजेंद्रनगर जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, योगेश गौतम ने बताया कि आरोपियों के पास से 18 ग्राम एमडीएमए, 130 ग्राम गांजा और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड