Hyderabad Road Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 2 की मौत, हादसे का वीडियो आया सामने

हैदराबाद के माधापुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. यह घटना अयप्पा सोसायटी क्षेत्र की 100 फीट चौड़ी सड़क पर हुई, जहां एक बुलेट बाइक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई.

Hyderabad Road Accident | X

हैदराबाद के माधापुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. यह घटना अयप्पा सोसायटी क्षेत्र की 100 फीट चौड़ी सड़क पर हुई, जहां एक बुलेट बाइक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक, रघु बाबू और आकाश, जो बोराबंडा के निवासी थे, हादसे का शिकार हुए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए. रघु बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

VIDEO: अहमदाबाद में शराबी ट्रक ड्राइवर ने दादा-पोती को कुचला, हादसे का CCTV फुटेज वायरल.

पुलिस का कहना है कि बाइक सवार ने संभवतः शराब का सेवन किया हुआ था, जिससे बाइक पर से नियंत्रण खो गया. दुर्घटना के समय बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी. सीसीटीवी फुटेज में यह दर्दनाक घटना कैद हो हो गई.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा

दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक डिवाइडर से टकराते ही दोनों युवक हवा में उछल गए. यह दृश्य बेहद खौफनाक है और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या शराब पीना हादसे की मुख्य वजह थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल