हैदराबाद: महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने वेटरनरी महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी युवकों में शामिल एक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया गया. गुरुवार
हैदराबाद पुलिस ने वेटरनरी महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी युवकों में शामिल एक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया गया. गुरुवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास एक महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली. महिला के लिए लोग सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं. हैदराबाद पुलिस महिला डॉक्टर की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिशों में जुटी है. मामले में अभी जांच जारी है. मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला डॉक्टर ने बुधवार को वारदात से पहले अपनी बहन को फोन कर बताया था कि उसकी स्कूटी पंचर हो गई है. डर लग रहा है. महिला डॉक्टर ने फोन पर कहा था कि आस-पास सिर्फ ट्रक दिख रहे हैं. इस बात पर बहन ने उन्हें स्कूटी वहीं छोड़ टोल प्लाजा से कैब से घर आने के लिए कहा. इसके कुछ देर बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया. परिजनों ने जब महिला डॉक्टर की तलाश की तो शादनगर टोल प्लाजा के पास उन्हें वह नहीं मिली.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में मिली वेटरनरी डॉक्टर की जली हुई लाश, बहन को फोन पर बताया था- गाड़ी खराब हो गई, डर लग रहा है.
मामले में आरोपी गिरफ्तार-
Hyderabad Police arrest the accused persons involved in the alleged rape and murder case of a woman veterinary doctor in Telangana. pic.twitter.com/FZaqtUgxck
— ANI (@ANI) November 29, 2019
महिला डॉक्टर की लाश गुरुवार सुबह शादनगर के अंडरपास के पास मिली. पुलिस को शक है कि हत्या से पहले महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ. पुलिस को खोजबीन में महिला डॉक्टर के कपडे, सैंडिल अलग-अलग जगह बिखरे मिले. जिससे रेप की आशंका जताई जा रही है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. मामले में पुलिस ने कहा, महिला डॉक्टर की हत्या कर उसके शव को आग लगा दी,
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

