हैदराबाद में नर्स ने कोरोना की नकली वैक्सीन लगाकर बुजुर्ग दंपति को लूटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद में नर्स ने कोरोना की नकली वैक्सीन लगाकर बुजुर्ग दंपति को लूटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

हैदराबाद में एक नर्स (Nurse) ने बुजुर्ग दंपति को नकली कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)  की खुराक देकर 80 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए. नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.  यह घटना शनिवार को राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के मेरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत ललिता नगर में हुई. अभियुक्त अनुषा को रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया. सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के. लक्ष्मण (80) और उनकी पत्नी कस्तूरी (70) ने शनिवार रात पुलिस में शिकायत की कि नर्स ने उन्हें कोरोना वैक्सीन के नाम पर धोखा दिया.

आरोपी अनुषा एक निजी कॉलेज में एक्सलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) की पढ़ाई करती है. वह इससे पहले पीड़ित लक्ष्मण के घर के पास किराए के मकान में रहा करती थी.  अनुषा ने बुजुर्ग दंपति से कोरोना वैक्सीन लगवाने की पेशकश की। जब वे इसे लेने के लिए सहमत हुए तो वह शनिवार को दोपहर 3 बजे उनके घर आई और लक्ष्मण और कस्तूरी को एक-एक खुराक दी. यह भी पढ़े: COVID-19 Vaccine Registration: सावधान! फेक कॉल्स और ईमेल के जरिए वैक्सीनेशन स्लॉट जल्द बुक कराने की लालच दे रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

कस्तूरी ने कहा, "कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले अनुषा ने हमें बताया कि खुराक लेने के बाद कुछ समय के लिए नींद आएगी। वाकई हमें नींद आ गई। जब हम देर शाम को उठे, तो पाया कि हमें लूट लिया गया है. कस्तूरी ने बताया कि उसके मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान की बालियां और पैर की बिछिया, सभी का वजन लगभग आठ तोला था, जो गायब था. दंपति ने तुरंत मेरपेट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Preview: पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

India Energy Lockdown 2026 Fake News: भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, सरकार ने दुष्प्रचार फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Live Streaming In India: आज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त