देश

हैदराबाद: बेमौसम बारिश ने प्रसिद्ध चारमीनार को पहुंचाया नुकसान, एक मीनार का हिस्सा टुटा

हैदराबाद (Hyderabad) की प्रतीक चारमीनार (Charminar) की एक मीनार के हिस्से को बेमौसम की बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है और वह टूट कर अलग गिर गया है...

हैदराबाद: बेमौसम बारिश ने प्रसिद्ध चारमीनार को पहुंचाया नुकसान, एक मीनार का हिस्सा टुटा
चारमीनार (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद:  हैदराबाद (Hyderabad) की प्रतीक चारमीनार (Charminar) की एक मीनार के हिस्से को बेमौसम की बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है और वह टूट कर अलग गिर गया है.  अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मक्का मस्जिद (Mecca Masjid) की तरफ की मीनार पर ग्रेनाइट पत्थर से प्लास्टर अलग हो गया और बुधवार देर रात को गिर गया, जिससे स्मारक के आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

पुलिस ने मलबा गिरने वाली जगह को घेर लिया. स्मारक के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कुछ समय पहले स्मारक पर मरम्मत का कार्य शुरू किया था. चूने के प्लास्टरों का गिरना नया नहीं है, लेकिन हालिया क्षति ने प्रतिष्ठित मीनार की सुरक्षा को लेकर चिंता को बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति जताई संवेदना, जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की दी मंजूरी

चारमीनार का निर्माण कुतुब शाही साम्राज्य के पांचवें शासक मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में कराया था. भूतल से 160 फीट ऊंची चारमीनार 428 साल पुरानी है. इसमें चार मीनारें हैं जिसके कारण इसका नाम चारमीनार है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).