Hyderabad Shocker: अलग-अलग मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

हैदराबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात दोहरे हत्याकांड के दो मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

हैदराबाद, 21 जून: हैदराबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात दोहरे हत्याकांड के दो मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलों में हमलावरों ने पीड़ितों को मारने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया. यह भी पढ़े: केरल हाईकोर्ट ने सीबीएसई से ट्रांसजेंडर छात्र के सर्टिफिकेट में बदलाव के अनुरोध पर ध्यान देने को कहा

तप्पाचबूतरा पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे 25 से 30 साल के बीच की उम्र के दो ट्रांसजेंडरों की हत्या कर दी गई हत्यारों ने पीड़ितों को पत्थरों से मारा पुलिस को चाकू के घाव भी मिले हैं मृतकों की पहचान यूसुफ उर्फ डॉली और रियाज उर्फ सोफिया के रूप में हुई है हैदराबाद दक्षिण पश्चिम क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त किरण खरे ने कहा कि प्रथम साक्ष्य से पता चलता है कि इसका कारण अवैध संबंध था.

उन्होंने कहा, हम संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं एक अन्य घटना में मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के कट्टेदान इलाके में अज्ञात लोगों ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स