देश

Hyderabad Dog Attack: हैदराबाद के अल्लापुर में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मासूम जख्मी; VIDEO

हैदराबाद के राणा प्रताप नगर के अल्लापुर में घर के बाहर खेल रहे एक ढाई साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. जिस हमले में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद वहां के रहवासी काफी गुस्से में हैं.

Hyderabad Dog Attack: हैदराबाद के अल्लापुर में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मासूम जख्मी; VIDEO
Dog (img: Pixabay)

Hyderabad Dog Attack: हैदराबाद के राणा प्रताप नगर के अल्लापुर में घर के बाहर खेल रहे एक ढाई साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. जिस हमले में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद वहां के रहवासी काफी गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि आवरा कुत्ते और बंदरों से लोग काफी परेशान हैं. लेकिन प्रशासन लोगों के सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं कर रही है.

बच्चे पर हमला का CCTV फूटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा है. इसी बीच आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचने के बाद बच्चे को नोचते ही लेकर कुछ दूर लेकर जाते हैं. जिसके बाद बच्चे को वारा कुत्ते नोचने लगते हैं. यह भी पढ़े: Video: लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक! 104 साल की बुजुर्ग महिला को काटा, लगे 15 टांके, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

.आवारा कुत्तें ने बच्चे पर किया हमला:

फिलहाल जख्मी अवस्था में बच्चे का इलाज हैदराबाद के निलोफर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां पर बच्चे की हालत गंभीर बनी है. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).