Shocking!!! गर्लफ्रेंड कर रही थी शादी करने की जिद्द, बॉयफ्रेंड ने दी दर्दनाक सजा

लड़की आरोपी सुनील कुमार को बार-बार शादी के लिए कह रही थी. लेकिन सुनील शादी से दूर भाग रहा था. सुनील लड़की को शमशाबाद में पास के लॉज में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में 5 अप्रैल को उसने शव को एक सूटकेस में भर दिया और उसे सोरारुम इलाके में एक नाले में फेंक दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (photo Credit: ANI)

हैदराबाद (Hyderabad) में एक हफ्ते से लापता 25 वर्षीय महिला का शव रविवार को सोरारुम इलाके में एक सूटकेस में मिला. पुलिस ने शव की पहचान के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आरोपी सुनील कुमार (Sunil Kumar) को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर 2017 से महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सुनील से प्राप्त जानकारी के आधार पर शनिवार को महिला का सड़ा गला शव मिला. उसके खिलाफ हत्या और सबूत गायब करने का मामला भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार लड़की बीते 7 अप्रैल से लापता थी, वह साल 2017 से सुनील कुमार के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई साथ में की थी. लड़की आरोपी सुनील कुमार को बार-बार शादी के लिए कह रही थी. लेकिन सुनील शादी से दूर भाग रहा था. लड़की की ओर से लगातार दबाव के बाद सुनील ने लड़की के माता-पिता से मस्कट में नौकरी मिलने का झूठ बोला.

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: पिता ने कुल्हाड़ी से की कांस्टेबल बेटे की हत्या, शराब पीकर घरवालों को करता था प्रताड़ित

इतना ही नहीं सुनील ने यह भी कहा कि उसने लड़की के लिए भी मस्कट में जॉब इंटरव्यू की बात की है. जिसके लड़की के माता-पिता सुनील की बात से सहमत हो गए और उन्होंने अपनी बेटी को सुनील के साथ भेजने की इजाजत दे दी. लड़की के माता-पिता उसे छोड़ने के लिए 4 अप्रैल को हवाई अड्डे पर आए. उसके माता-पिता के हवाई अड्डे से चले जाने के बाद सुनील- लड़की को शमशाबाद में पास के लॉज में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.'

पुलिस के अनुसार, उसने बाद में 5 अप्रैल को शव को एक सूटकेस में भर दिया और सोरारुम इलाके में एक नाले में फेंक दिया. लड़की के माता-पिता ने 7 अप्रैल को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. आरोपी सुनील ने लड़की की हत्या की बात कबूल कर ली है. उस पर आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड