देश

हैदराबाद: डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद मिली एक और महिला की जली हुई लाश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी और निर्मम हत्या के महज कुछ घंटे बाद ही शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया है. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर की मानें तो शमशादाब के बाहरी इलाके में एक अन्य महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है. उन्होंने बताया कि महिला के शव को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है.

हैदराबाद: डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद मिली एक और महिला की जली हुई लाश, पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में महिला डॉक्टर (Woman Doctor) से दरिंदगी (Rape) और निर्मम हत्या (Murder) के महज कुछ घंटे बाद ही शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव (Burnt Body) बरामद किया गया है. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर (Cyberabad Comissioner of Police) वीसी सज्जनर (VC Sajjanar) की मानें तो शमशादाब (Shamshabad) के बाहरी इलाके में एक अन्य महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है. उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपको बता दें कि यह वही इलाका है जहां इस वारदात से महज कुछ घंटे पहले ही एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या करके शव को जला दिया दिया था, जिसके बाद महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी और इस घटना के कुछ घंटे बाद ही एक और महिला की जली हुई लाश मिली है.

एक और महिला की जली हुई लाश बरामद-

खबरों के मुताबिक, महिला वेटरनरी (पशु) डॉक्टर (Woman Veterinary Doctor) के साथ गैंगरेप और हत्या (Gang rape And Murder) के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइबराबाद पुलिस (Cyberabad Police) ने बताया कि वो मामले की जल्दी सुनवाई के लिए इस केस को महबूबनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट (Mahbubnagar Fast Track Court) में भेजने की सिफारिश करेगी. यह भी पढ़ें: हैदराबाद: महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की सिफारिश करेगी पुलिस, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत की इस घटना के बारे में खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करने के बाद उन्हें कंबल में लपेटकर उनका गला घोंटा गया और फिर केरोसिन डालकर उन्हें जला दिया गया. पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया है. बहरहाल, तेलंगाना में एक के बाद एक दो महिलाओं की जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).