Hyderabad: केमिकल फैक्ट्री में दुर्घटना में एक मजदूर की मौत

यहां के जीदीमेटला स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में तीन कर्मचारी केमिकल कंटेनर में गिर गए.

Road Accident (Photo: PTI)

हैदराबाद, 8 फरवरी : यहां के जीदीमेटला स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में तीन कर्मचारी केमिकल कंटेनर में गिर गए. इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसी बीच संगारेड्डी जिले की एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई. हादसा जिन्नाराम मंडल के गड्डापोथरम औद्योगिक क्षेत्र स्थित ली फार्मा प्लांट में हुआ. आग प्लांट परिसर में ड्रमयार्ड से शुरू हुई. सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना में दो मजदूरों के घायल होने की खबर है. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. आग किस वजह से लगी है इसका अभी पता नहीं चल सका है. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज

इसके अलावा राज्य के मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने बुधवार को उस इमारत का दौरा किया जो पिछले महीने सिकंदराबाद में आग में जलकर खाक हो गई थी. छह मंजिला व्यावसायिक इमारत को पिछले सप्ताह ध्वस्त कर दिया गया था. मंत्री ने भवन से सटे घरों का दौरा किया और निवासियों के साथ बातचीत की. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया कि लोग जल्द से जल्द अपने घरों को लौटें.

श्रीनिवास यादव ने कहा कि आग में मारे गए तीन लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार घरों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए या गोदामों के रूप में इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल