Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जानें 19 जून का पूर्वानुमान

मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 19 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभवना है.

Photo- Pixabay

Weather Forecast Tomorrow: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. हीटवेव से सबसे ज्यादा परेशानी यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, और एमपी के लोगों को हो रही है. यहां ज्यादातर स्थानों पर तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का उत्तर पश्चिम भारत की ओर आने से अगले 24 घंटे में यूपी-बिहार और झारखंड में गंभीर हीटवेव की स्थिति बरकरार रहने वाली है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों तक भारी की संभावना है.

इस बीच मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 19 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभवना है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जाने 18 जून का पूर्वानुमान

19 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तराखंड, रायलसीमा, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट वर्षा, गरज और धूल भरी आंधी चल सकती है.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में हीटवेव का अलर्ट

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति संभव है. जम्मू संभाग, झारखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है. मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड