How To Fill SIR Form Online: घर बैठे ऑनलाइन भरें SIR फॉर्म, जानिए वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया
साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके EPIC और आधार से जुड़े e-Sign में दर्ज नाम एक जैसे हों, ताकि आवेदन सबमिट करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए. SIR फॉर्म जमा होने के बाद निर्वाचन आयोग आपकी जानकारी का सत्यापन करेगा. इसके बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिस पर आप जरूरत पड़ने पर दावा या आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.
How To Fill SIR Form Online: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) देश के विभिन्न राज्यों में Special Intensive Revision (SIR) अभियान चला रहा है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची (Voter List) को अपडेट करना, डुप्लीकेट और गलत रिकॉर्ड हटाना तथा सभी पात्र मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करना है. जिन मतदाताओं के घर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) नहीं पहुंच पा रहे हैं या जो खुद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने SIR फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा उपलब्ध कराई है. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया. ECI Voter Roll: चुनाव आयोग का SIR फॉर्म कैसे करें डाउनलोड? यहां जानें फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी
SIR फॉर्म भरने से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार
ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने से पहले आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी होना आवश्यक है.
EPIC (Voter ID) नंबर
आधार कार्ड
EPIC से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
यदि आपका नाम पुराने वोटर रिकॉर्ड में नहीं मिल रहा है, तो माता-पिता या दादा-दादी में से किसी एक की मतदाता संबंधी जानकारी
ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने का तरीका
सबसे पहले निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या EPIC नंबर की मदद से लॉगिन करें. यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले Sign-Up करना होगा.
लॉगिन करने के बाद 'Fill Enumeration Form' विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करके अपनी जानकारी खोजें.
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP दर्ज करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करें.
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें. यदि आवश्यक हो, तो अपने माता-पिता या दादा-दादी से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करें. पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरने के बाद सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें.
अंत में घोषणा (Declaration) स्वीकार करें और e-Sign के जरिए फॉर्म सबमिट कर दें.
SIR फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में आवेदन की अंतिम तारीख अलग हो सकती है.
यदि आपके मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आ रहा है या मोबाइल नंबर EPIC से लिंक नहीं है, तो आप अपने क्षेत्र के Booth Level Officer (BLO) से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं.
साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके EPIC और आधार से जुड़े e-Sign में दर्ज नाम एक जैसे हों, ताकि आवेदन सबमिट करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए. SIR फॉर्म जमा होने के बाद निर्वाचन आयोग आपकी जानकारी का सत्यापन करेगा. इसके बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिस पर आप जरूरत पड़ने पर दावा या आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. अंतिम सत्यापन के बाद नई मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2026 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

