EPFO Pension Status Check Online: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों और पेंशनर्स को ऑनलाइन सुविधाएं देता है, जिनकी मदद से वे अपने EPF Claim, EPS-95 Pension Status और Pension on Higher Wages आवेदन की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं. इसके लिए EPFO Member Portal, Pensioners' Portal और UMANG App जैसी आधिकारिक सेवाएं उपलब्ध हैं. अगर आपने EPF Claim या EPS-95 Pension के लिए आवेदन किया है, तो घर बैठे उसका स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है. आइए जानते हैं पूरा तरीका.
EPFO Pension Status ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप EPFO पेंशनर हैं और अपनी पेंशन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो EPFO Pensioners' Portal पर जाकर "Know Your Pension Status" सुविधा का उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए संबंधित EPFO ऑफिस का चयन करें, फिर अपना PPO Number दर्ज करें और "Get Status" पर क्लिक करें. यहां से पेंशन स्टेटस, PPO डिटेल्स, बैंक जानकारी और पेंशन भुगतान से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है.
Pension on Higher Wages आवेदन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?
जिन सदस्यों ने Pension on Higher Wages (PoHW) के लिए आवेदन किया है, वे EPFO Member Portal पर जाकर "Track Application Status" विकल्प के जरिए अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं.इसके लिए Acknowledgement Number, UAN या PPO Number दर्ज करना होगा. कुछ मामलों में OTP और Captcha Verification भी जरूरी हो सकता है.
UMANG App से EPF Claim Status कैसे देखें?
EPFO की कई सेवाएं UMANG App पर भी उपलब्ध हैं. यहां से कर्मचारी अपने EPF Claim का स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- UMANG App डाउनलोड करके लॉगिन करें.
- Search में EPFO टाइप करें.
- Employee Centric Services पर जाएं.
- Track Claim विकल्प चुनें.
- अपना UAN दर्ज करें और OTP से सत्यापन करें.
- संबंधित Claim चुनकर उसका स्टेटस देखें.
EPFO Portal से EPF Claim Status कैसे चेक करें?
EPFO Member Portal पर लॉगिन करने के बाद Online Services सेक्शन में जाकर Claim Status विकल्प का चयन किया जा सकता है. यहां सदस्य अपने सभी लंबित और प्रोसेस हो रहे क्लेम की जानकारी देख सकते हैं.
SMS से EPF जानकारी कैसे प्राप्त करें?
EPFO SMS सुविधा भी उपलब्ध कराता है.अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए फॉर्मेट में SMS भेजें.EPFOHO UAN <LAN>इसे 7738299899 पर भेजना होगा. इसके बाद आपके EPF खाते से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी.
Missed Call से EPF Balance कैसे जानें?
अगर आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक है, तो 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर भी EPF खाते की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
EPS-95 Pension से जुड़े दस्तावेज कैसे देखें?
EPFO की डिजिटल सेवाओं के जरिए पेंशनर्स Pension Passbook, Jeevan Pramaan और अन्य पेंशन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए PPO Number, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ सकती है.
EPFO Claim सेटल होने में कितना समय लगता है?
EPFO Claim सेटलमेंट का समय Claim के प्रकार, KYC, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है. इसलिए सदस्य अपने आवेदन का स्टेटस समय-समय पर EPFO Portal या UMANG App पर जांचते रहें.अगर किसी Claim में देरी होती है या कोई समस्या आती है, तो EPFO की Grievance Redressal Service या हेल्पलाइन 14470 पर संपर्क किया जा सकता है.
EPFO ने जारी की अहम चेतावनी
EPFO ने सदस्यों और पेंशनर्स को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ Aadhaar, PAN, Bank Details या OTP साझा न करें. संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी फोन करके पैसे जमा कराने या निजी जानकारी मांगने के लिए संपर्क नहीं करता. ऐसे में केवल आधिकारिक EPFO Portal, Pensioners' Portal और UMANG App का ही उपयोग करें.