Rajasthan Shocker: जयपुर में घर में रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत- Video
Credit-Pixabay

Rajasthan Shocker: राजस्थान के जयपुर में घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना विश्वकर्मा थानाक्षेत्र के जैसल्या गांव की बताई जा रही है. मरने वालों 2 बच्चे भी शामिल थे. ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और यहां किराए पर मकान लेकर रह रहे थे. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

सिलेंडर में ब्लास्ट से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत: