देश

Bhagalpur Road Accident: बिहार के भागलपुर में NH-80 पर भीषण सड़क हादसा, 6 बारातियों की मौत- VIDEO

बिहार के भागलपुर में बीती रात एनएच-80 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ओवरलोड ट्रक के स्कॉर्पियो पर पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Bhagalpur Road Accident: बिहार के भागलपुर में NH-80 पर भीषण सड़क हादसा, 6 बारातियों की मौत- VIDEO
Road Accident (img: File photo)

Bhagalpur Road Accident: बिहार के भागलपुर में बीती रात एनएच-80 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ओवरलोड ट्रक के स्कॉर्पियो पर पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे. सभी मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र से श्रीमदपुर शादी समारोह में जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: UP: समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या के मामले में छह लोगों को उम्रकैद

भागलपुर में NH-80 पर भीषण सड़क हादसा, 6 बारातियों की मौत

स्कॉर्पियो गाड़ी के एनएच-80 पर पहुंचने पर कहलगांव की ओर से छर्री लदा ओवरलोड ट्रक आ रहा था. सड़क निर्माण के कारण रोड एक तरफ ऊंचा और एक तरफ नीचा था. इसकी वजह से ट्रक का टायर फट गया और वह स्कॉर्पियो पर पलट गया. फिलहाल, पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).