Murder Caught on Camera in Delhi: दिल्ली में फिर हैवानियत! महज 350 रुपये के लिए बेरहमी से हत्या, फिर कातिल ने किया डांस
दिल्ली से हत्या का एक और डराने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी में एक किशोर ने 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
दिल्ली से हत्या का एक और डराने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी में एक किशोर ने 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. 1 मिनट 11 सेकंड के वीडियो क्लिप में एक किशोर को कथित तौर पर बिरयानी के लिए 350 रुपये के लिए 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने पहले शख्स की चाकू मारकर हत्या की फिर उसी के बगल में नाचने लगा. इसके बाद आरोपी उसके शरीर को एक संकरी गली में घसीटते हुए दिख रहा है.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि आरोपी ने वेलकम में जनता मजदूर कॉलोनी में पीड़ित से संपर्क किया और उससे बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपये मांगे. हत्या की यह भयावह हत्या कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
कैमरे में कैद हुई वारदात
#BREAKING In Welcome, Delhi ₹ Murder for 350 rupees biryani, the accused danced after being stabbed 60 times#Delhi #Delhimurder #DelhiAirPollution #UttarkashiRescue #AnimalTrailer #Panauti #IPLAuction #IPL2024 #jjk243 #Mathura #earthquake #Islamophobic #T20WorldCup pic.twitter.com/qzFnSyO8Im
— Arun Gangwar (@AG_Journalist) November 23, 2023
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है. संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाके में रात भर लोगों का आना जाना रहता है. पुलिस के मुताबिक, वारदात 21 नवंबर रात करीब सवा ग्यारह बजे की है. लूट के इरादे से नाबालिग के पहले तो पीड़ित को पीछे से पकड़ा और उसका गला दबा दिया. फिर जब वो अधमरा हो गया तो आरोपी ने चाकू निकाला और मारना शुरू किया.
कैमरे में कैद इस वारदात को देखपाना बेहद मुश्किल है. आरोपी सामने वाले शख्स पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है. एक दो नहीं लगातार, कभी गले पर, कभी सिर पर, इसके बाद चाकू से मृतक का गला रेत रहा है और हत्या के बाद आरोपी का नाचना इस वीडियो को और भी भयावह बना देता है. हर कोई यह सोचने पर मजबूर है कि यह कैसी मानसिकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

