Horrific Accident: अयोध्या में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सामने आया भयावह वीडियो
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मीठे गांव के पास रायबरेली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान नीलगाय की वजह से चली गई. हादसे में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई.
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मीठे गांव के पास रायबरेली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान नीलगाय की वजह से चली गई. हादसे में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना ग्राम रसूलपुर मीठेगांव स्थित टोल प्लाजा की है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. टक्कर के दौरान नीलगाय के सींग बाइक सवार की छाती में बुरी तरह चुभ गए जिससे उसकी मौत हो गई. UP Shocker: बागपत में पति ने हथौड़ा से वार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार.
मृतक की पहचान मुकेश पांडे के रूप में हुई है. मुकेश इनायत नगर बाजार जा रहा था जब यह दुखद घटना घटी. मीठे गांव के पास सड़क पार कर रही नीलगाय ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह कई मीटर दूर जा गिरा.
कैमरे में कैद हुआ हादसा
UP : अयोध्या में नीलगाय की टक्कर से 28 वर्षीय मुकेश पांडेय की मौत हो गई। नीलगाय दौड़ती हुई हाइवे पार कर रही थी। टकराकर बाइक सवार मुकेश के सीने में सींग घुस गए। pic.twitter.com/B43wWX4LrO
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 15, 2024
जानकारी के मुताबिक इस भीषण टक्कर में मुकेश और नीलगाय दोनों ने दम तोड़ दिया. स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया. लाख कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे पीहू नाम की चार साल की बेटी छोड़ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

