Honeytrap: ISI की 'हसीना' के चक्कर में फंसा लिपिक मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, हनीट्रैप का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हनीट्रैप में आकर भारत के सरकारी गोपनीय दस्तावेज भेजने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिला के कटरा रजिस्ट्री कार्यालय के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है.

honeytrap (Photo Credit: Pixabay)

मुजफ्फरपुर, 17 दिसम्बर : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हनीट्रैप में आकर भारत के सरकारी गोपनीय दस्तावेज भेजने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिला के कटरा रजिस्ट्री कार्यालय के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रवि चौरसिया रक्षा मंत्रालय के भारी वाहन निर्माण कारखाना आवाडी, चेन्नई में तैनात था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शनिवार को बताया कि लिपिक जब भारी वाहन कारखाना में कार्यरत था तब वह गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को शेयर करता था लिपिक के पास से मोबाइल के साथ ही मेमोरी कार्ड जब्त किया गया है. इसके साथ ही कई गोपनीय सूचनाओं को सुरक्षित कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण एमवीए के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे

पुलिस के अनुसार लिपिक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई की महिला एजेंट से हुई थी. प्रेमजाल में फंसकर उसने अपने मोबाइल से तस्वीर और गोपनीय दस्तावेज आईएसआई एजेंट को दिया था. इसके बदले में एसबीआई अकाउंट में उसने ऑनलाइन पैसे भेजे थे. जयंतकांत ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लिपिक से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तारी की सूचना सुरक्षा एजेंसी को दे दी गई है. आरोपी बिहार के मुंगेर के नया गांव जमालपुर का रहने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ind vs Pak T20 WC 2026: ICC की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का U-टर्न, भारत के साथ अब मैच खेलने को हुआ राजी; 15 फरवरी को होगा दोनों देशों के बीच मुकाबला

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

\