देश

गृह मंत्रालय ने केरल के 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई से खतरे को देखते हुए केरल के 5 राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ (आरएसएस) नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. सभी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. ये नेता पीएफआई की हिटलिस्ट में शामिल थे.

गृह मंत्रालय ने केरल के 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई से खतरे को देखते हुए केरल के 5 राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ (आरएसएस) नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. सभी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. ये नेता पीएफआई की हिटलिस्ट में शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी और एनआईए की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई थी कि केरल आरएसएस के कुछ नेता पीएफआई के निशाने पर हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने 5 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. इसके पहले पीएफआई पर बैन लगने के बाद केरल के आरएसएस दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी.

सूत्रों ने बताया कि 22 सितंबर को पीएफआई के एक सदस्य के घर हुई छापेमारी में एनआईए को संघ के नेताओं की एक लिस्ट मिली थी. इसमें 5 नेताओं को जान से मारने का जिक्र किया गया था. इसी को लेकर गृह मंत्रालय ये सभी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें : J&K: कश्मीर के बारामूला में हुई मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों की हुई पहचान

वाई कैटेगरी की सुरक्षा में करीब 8 सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा प्रदान करते हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पीएफआई समेत उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).