Rajasthan: जोधपुर में तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में होमगार्ड का जवान गिरफ्तार

राजस्थान में जोधपुर के प्रताप नगर इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Credit -(Photo : X)

जोधपुर, 21 अगस्त: राजस्थान में जोधपुर के प्रताप नगर इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि होमगार्ड के जवान के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लाभूराम चौधरी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को प्रताप नगर इलाके में बच्ची के घर के पास हुई.

चौधरी ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी ने उसे देखा. उसने अपनी बाइक रोकी, घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गया और बच्ची को अपने पास बुलाकर उसे अपनी गोद में बिठा लिया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. घबराई बच्ची ने चीखना शुरू कर दिया.’’

उन्होंने कहा कि जब बच्ची ने चीखना शुरू कर दिया तो आरोपी वहां से भाग गया.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और माता-पिता को इसकी जानकारी दी, इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवायी. पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान होम गार्ड जवान किशन लाल जिंगर (44) के तौर पर की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश