देश

CM Dhami Celebrates Holi With Workers: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर 'होली मिलन' कार्यक्रम, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर उड़ाया गुलाल; देखें VIDEO

देश कल यानी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाए जाने वाला है, लेकिन आज से ही धूम मच गई है. होली त्योहार को लेकर उत्तराखंड के देहरादून में सीएम आवास पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया, जहां सीएम धामी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली

CM Dhami Celebrates Holi With Workers: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर 'होली मिलन' कार्यक्रम, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर उड़ाया गुलाल; देखें VIDEO
(Photo Credits ANI)

 CM Dhami Celebrates Holi With Workers: देश कल यानी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाए जाने वाला है, लेकिन आज से ही धूम मच गई है.  होली त्योहार को लेकर उत्तराखंड के देहरादून में सीएम आवास पर 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया, जहां सीएम धामी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली. इस दौरान सीएम धामी ने ढोल बजाया, गीतों पर थिरके और एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया.

सीएम धामी ने होली की दी होली की शुभकामनाएं

'होली मिलन' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हम अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाते रहें और इस संस्कृति को हमें लगातार आगे बढ़ाते जाना है. मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं. वहीं आगे धामी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में उत्तराखंड भी अपना योगदान देगा. यह भी पढ़े: Holi 2025 Mehndi Designs: होली मनाने के लिए फ्रंट हैंड और बैक हैंड आसान मेहंदी डिजाइन लगाकर रंगों के त्यौहार को बनाएं ख़ास, देखें वीडियो

सीएम धामी ने खेली होली

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य नेता भी हुए शामिल

होली मिलन कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे. सीएम धामी के साथ जोशी भी होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। सभी ने होली कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक-दूसरे को रंग लगाकर जमकर होली खेली।

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).