देश

Hit and Run Case in Mumbai: युवक की गई जान, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

मुंबई के बोरीवली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में युवक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया.

Hit and Run Case in Mumbai: युवक की गई जान, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

बोरीवली, 6 मई : मुंबई के बोरीवली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में युवक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 और 281 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. हादसा सोमवार शाम का बताया जा रहा है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

मुंबई के बोरीवली इलाके में 23 साल के बाइक सवार की सड़के हादसे में मौत हो गई. यह दुर्घटना तब हुई जब अक्षत सिंह नाम का युवक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से अपने घर मीरा रोड की तरफ जा रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरीवली, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी और चालक उसकी सहायता किए बिना मौके से भाग निकला. मुंबई की कस्तूरबा मार्ग की पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 और 281 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. यह भी पढ़ें : Tamilnadu Road Accident: शिवगंगा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दस घायल

अक्षत ने मुंबई के मलाड ईस्ट में दो दिन पहले ही एक टैटू पार्लर में मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था. काम खत्म कर वह अपने बाइक से घर जा रहे थे. जब वह एमके बेकरी के पास पहुंचे तभी हादसा हुआ. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने चोटिल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद ही पुलिस को सूचित किया गया. इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और देर शाम अक्षत की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).