Samrat Chaudhary: बिहार में आज ऐतिहासिक बदलाव, मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले सम्राट चौधरी 'चमुखी हनुमान मंदिर' पहुंचे, की पूजा-अर्चना; VIDEO
बिहार की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी आज राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले, उन्होंने पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया
Samrat Chaudhary Visits Chamukhi Hanuman Temple: बिहार की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी आज राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले, उन्होंने पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद वे राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
बिहार को पहली बार मिलेगा भाजपा का मुख्यमंत्री
यह दिन बिहार के राजनीतिक इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में पहली बार भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहा है. पिछले दो दशकों से बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का नेतृत्व रहा है, जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. यह भी पढ़े: Samrat Chaudhary Oath Ceremony: बिहार में आज से नए युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी 'चमुखी हनुमान मंदिर' पहुंचे
शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
पटना स्थित राजभवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों सहित एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा. शपथ ग्रहण के बाद, सम्राट चौधरी औपचारिक रूप से बिहार के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत
सम्राट चौधरी लंबे समय से राज्य की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की है. उनके मुख्यमंत्री बनने को बिहार की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार राज्य की चुनौतियों से निपटने और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए क्या प्राथमिकताएं तय करती है.