देश

इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले- केरल ने राहुल गांधी को चुनकर बड़ी गलती की हैं, नरेंद्र मोदी के सामने उनका कोई मुकाबला नहीं

प्रसिद्ध इतिहासकार ने कहा, 'पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी' राहुल गांधी का मेहनतकश नरेंद्र मोदी के रहते राजनीति में कोई भविष्य नहीं है.' उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के रहते राहुल गांधी का राजनीति में कोई भविष्य नहीं है.

इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले- केरल ने राहुल गांधी को चुनकर बड़ी गलती की हैं, नरेंद्र मोदी के सामने उनका कोई मुकाबला नहीं

जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा (Historian Ramachandra Guha) ने केरल में एक कार्यक्रम में कहा, "आपने राहुल गांधी को संसद क्यों भेजा है. प्रसिद्ध इतिहासकार ने कहा, 'पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी' राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मेहनतकश नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के रहते राजनीति में कोई भविष्य नहीं है.' उन्होंने कहा, "मैं निजी रूप से मैं राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं, वे अच्छे इंसान हैं, सभ्य हैं, लेकिन युवा भारत पांचवीं पीढ़ी के वंशज को पसंद नहीं करता है." कोझिकोड में आयोजित केरल लिटरेचर फेस्टिवल में रामचंद्र गुहा ने कहा, आप लोगों ने राहुल गांधी को संसद में क्यों भेजा है?

रामचंद्र गुहा ने कहा कि पांचवीं पीढ़ी के राहुल गांधी का 'कठोर परिश्रमी' और 'सेल्फ मेड' नरेंद्र मोदी के सामने कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के रहते राहुल गांधी का राजनीति में कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनकर केरल के लोगों ने भयानक गलती की है. रामचंद्र गुहा ने कहा कि अगर मलयालियों ने 2024 में भी राहुल गांधी को फिर से चुनने की गलती तो आप नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाएंगे.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं: जे. पी. नड्डा.

नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा फायदा कि वे राहुल गांधी नहीं है-

रामचंद्र गुहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं. रामचंद्र गुहा ने कहा कि कांग्रेस का एक 'महान राजनीतिक दल' से 'दयनीय फैमिली फर्म' बन जाना भारत में हिन्दुत्व के उभार का एक प्रमुख कारण है.

रामचंद्र गुहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी शख्सियत खुद बनाई है. वे परिश्रमी है और यूरोप में कभी छुट्टियां नहीं गुजारते हैं. उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी ने अपने दम पर अपना व्यक्त्तिव बनाया है. उन्होंने एक राज्य को 15 साल तक चलाया है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है. उन्होंने वहां मौजूद केरलवासियों से कहा कि केरल ने कई महान काम किए हैं लेकिन 2019 में बड़ी गलती कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).