देश

हरियाणा: हिसार में पुल से गिरी कार 5 की हुई मौत, नौ घायल हुए

हरियाणा के हिसार में बुधवार को एक तेज रफ्तार की कार सड़क किनारे सो रहे दो लोगों को रौंदती हुई पुल से नीचे जा गिरी.....

हरियाणा: हिसार में पुल से गिरी कार 5 की हुई मौत, नौ घायल हुए
हरियाणा दुर्घटना ( Photo Credit-ANI )

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार में बुधवार को एक तेज रफ्तार की कार सड़क किनारे सो रहे दो लोगों को रौंदती हुई पुल से नीचे जा गिरी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनियंत्रित कार पहले जिंदल पुल पर एक अन्य कार से टकराई और इसके बाद सो रहे बिहार के दो मजदूरों को रौंदते हुए नीचे गिर गई. पुल से गिरने के दौरान कार में तीन लोग मौजूद थे. तीनों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुल के एक हिस्से पर ही यातायात की अनुमति थी क्योंकि दूसरे हिस्से में काम चल रहा था.

यह भी पढ़ें:  कटक में भीषण हादसा: भैंस को बचाने के चक्कर में बस गिरी 30 फुट की गहरी खाई में, 12 लोगों की मौत-20 घायल

वहीं आपको बता दे की ओडिशा के कटक उस वक्त मातम पसर गया जब भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद यूनियन मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान अस्पताल में पहुंच के घायलों का हालचाल पुछा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).