देश

बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- अपने घरों पर चाकू तेज कर के रखें हिंदू, पता नहीं कब-क्या हो जाए (Video)

बीजेपी की नेता एवं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ‘‘हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या’’ की घटनाओं के मद्देनजर कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है.

बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- अपने घरों पर चाकू तेज कर के रखें हिंदू, पता नहीं कब-क्या हो जाए (Video)
प्रज्ञा ठाकुर (Photo: PTI)

शिवमोगा (कर्नाटक), 26 दिसंबर:  बीजेपी की नेता एवं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने ‘‘हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या’’ की घटनाओं के मद्देनजर कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद ठाकुर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए समुदाय के सदस्यों से ‘‘अपने घरों में चाकुओं को धारदार’’ रखने को कहा, क्योंकि ‘‘सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार’’ है.

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर  ने कहा, 'हिंदुओं को अधिकार है कि वे अपनी मर्यादा पर प्रहार करने वालों को जवाब दें. अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियों को काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल तो करो.' उन्होंने आगे कहा, 'पता नहीं कब क्या स्थिति आ जाए. आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है.'

देखें विडियो 

ठाकुर ने कहा, ‘‘ ‘लव जिहाद’, उनकी जिहाद की परंपरा है. यदि कुछ नहीं है, तो वे ‘लव जिहाद’ करते हैं. यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है.’’

उन्होंने रविवार को यहां ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में कहा, ‘‘संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परि यहां नहीं बचेगी. तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो. अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).