एमपी रामस्वरूप शर्मा छत के पंखे से लटके पाए गए

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में अपने दिल्ली स्थित आवास पर छत के पंखे से लटके पाए गए. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 17 मार्च :  हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा (BJP MP Ramswaroop Sharma) रहस्यमय परिस्थितियों में अपने दिल्ली स्थित आवास पर छत के पंखे से लटके पाए गए. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी. 62 वर्षीय शर्मा का शव नई दिल्ली में आरएमएल अस्पताल के पास उनके गोमती अपार्टमेंट में पाया गया. पुलिस के अनुसार, "प्रथम ²ष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है." यह भी पढ़े:  हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद श्री रामस्‍वरूप शर्मा की मृत्यु पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दुःख जताया

पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या थी. हालांकि, जांचकर्ताओं ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा.

शर्मा के घर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बंद दरवाजे के अंदर लटके हुए शव के बारे में सूचना दी.

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा, "उनके निजी सहायक और रसोइया आवास पर ही रहते हैं. आज सुबह जब सांसद सुबह लगभग 6.30 बजे नहीं उठे, तो स्टाफ ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. तब पुलिस को सूचना दी गई."

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा. रामस्वरूप शर्मा का शव छत के पंखे से लटका मिला. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और गहन छानबीन करने लगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के पोते 32 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को हराया था.

शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाते थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़े हुए थे. वह ट्विटर पर काफी सक्रिय थे. आखिरी बार उन्होंने 14 मार्च को ट्वीट किया था.

एक महीने पहले 22 फरवरी को सांसद मोहन डेलकर का शव मुंबई के एक होटल में लटका हुआ पाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट