Himachal Pradesh: मातम में बदलीं खुशियां! शादी से पहले हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत, शाम को गाजे- बाजे के साथ जानी थी बारात
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जिले में एक परिवार में शनिवार की शाम बारात जानी थी. लेकिन बारात जाने से पहले सुबह में दूल्हे को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई.
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जिले में एक परिवार में शनिवार की शाम बारात जानी थी. लेकिन बारात जाने से पहले सुबह में दूल्हे को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल गई. यह घटना भरवाईं क्षेत्र के गिंडपुर मलौन की है. लड़के की मौत के बाद शादी की पूरी तैयारियां धरी की धरी रह गई.
मृतक लड़के का नाम प्रमोद है, बताया जा रहा है कि उसकी बारात ऊना जिले में ही जानी थी. बारात अगले दिन रविवार को वापस आना था. लेकिन लड़के की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम फैला हुआ है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. यह भी पढ़े: शादी से पहले दूल्हे की हुई मौत, फिर भी दुल्हन ने सज-धज कर ऐसे निभाया अपना वादा
प्रमोद के बारे में बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शुक्रवार की रात को सोया ताकि अगली सुबह शनिवर को वह जल्दी उठ सके. लेकिन प्रमोद सुबह उठा नहीं तो घर वाले परेशान हो गए. उसे काफी उठाने की कोशिश किया. लेकिन वह नहीं उठा. जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया. डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. प्रमोद आईटीआई पासआउट था और बद्दी में प्राइवेट जॉब करता था. मृतक युवक की एक भाई और दो बहनें हैं. युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

