हिमाचल प्रदेश: शिमला में एक साथ 12 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, SDM ने स्कूल को घोषित किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 12 स्कूली छात्रों के एक साथ कोविड19 पॉजिटिव पाए जाने पर इलाके में सनसनी फैल गई. इसके बाद एसडीएम ने स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश दे दिए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है. हर दिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 12 स्कूली छात्रों के एक साथ कोविड19 पॉजिटिव पाए जाने पर इलाके में सनसनी फैल गई. इसके बाद एसडीएम ने स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश दे दिए.

ये मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है जहां रोहड़ू इलाके में 12 स्कूली बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया. जांच के दौरान इन सभी बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इस मामले में शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने पुष्टि करते हुए कहा कि 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

वहीं शहर के 12 स्कूली बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रोहड़ू एसडीएम हरकत में आ गए. उन्होंने सरकारी सेन सेकेंडरी स्कूल पुजरली-4 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जिस सरकारी स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है उस स्कूल के  10 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कोरोना वायरस के 297 नए मामले सामने आए हैं. इनमें 35 बच्चे शामिल हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड