बाथरूम के बल्ब में हिडन कैमरा... मकान मालिक ने इलेक्ट्रीशियन के साथ मिलकर किया घिनौना काम; ऐसे हुआ पर्दाफाश

हैदराबाद से एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है. यहां यूसुफगुड़ा इलाके में रहने वाली एक महिला को अपने बाथरूम के बल्ब होल्डर में छिपा कैमरा मिला. मकान मालिक ने कथित तौर घर में बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक हिडन कैमरा लगा दिया था.

Representational Image | Pixabay

हैदराबाद से एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है. यहां यूसुफगुड़ा इलाके में रहने वाली एक महिला को अपने बाथरूम के बल्ब होल्डर में छिपा कैमरा मिला. मकान मालिक ने कथित तौर घर में बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक हिडन कैमरा लगा दिया था. पुलिस के अनुसार, एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला अपने पति के साथ जवाहर नगर निवासी अशोक यादव के घर में किराए पर रह रही थी. 4 अक्टूबर को, महिला ने मकान मालिक को बताया कि बाथरूम की लाइट काम नहीं कर रही है, जिसके बाद यादव ने उसे ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को भेजा.

13 अक्टूबर को जब वह अपने बाथरूम में थीं, तब उन्हें बल्ब होल्डर में कुछ अजीब नजर आया. महिला के पति को बल्ब होल्डर से एक स्क्रू गिरा हुआ मिला. जब उन्होंने इसकी जांच की तो उन्होंने पाया कि बल्ब के अंदर एक हिडन कैमरा लगा हुआ था. यह देखकर कपल के होश उड़ गए.

मकान मालिक का अजीब रवैया

जब इस बात की जानकारी मकान मालिक अशोक यादव को दी गई, तो वह तुरंत घर आया और बल्ब होल्डर उठा ले गया. कुछ देर बाद वह उसी होल्डर को वापस लेकर लौटा, लेकिन इस बार उसमें प्लास्टर चढ़ा हुआ था. उसने कहा, “ये तो खराब है, आप खुद देख लीजिए.”

जब महिला ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो मकान मालिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बोला कि वह इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर मामला सुलझा देगा. लेकिन जब कपल ने फिर उनसे पूछा, तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा, “वो जेल से बाहर आएगा तो तुम्हें ब्लैकमेल करेगा, अब ये तुम्हारी मर्जी है.”

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद दंपति ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कपल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, मधुरानगर पुलिस ने मकान मालिक अशोक यादव और इलेक्ट्रीशियन चिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार इलेक्ट्रीशियन की तलाश जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट