Delhi Shocker: युवती से दोस्ती करने को लेकर दो युवकों के बीच नोंकझोंक, एक ने दूसरे को चाकू मारकर की हत्या

दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को युवती से दोस्ती करने को लेकर दो युवकों के बीच नोंकझोंक हुई. जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक युवती से दोस्ती करने को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए. एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

 Delhi Shocker: दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को युवती से दोस्ती करने को लेकर दो युवकों के बीच नोंकझोंक हुई. जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक युवती से दोस्ती करने को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए. एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. चाकुबाजी में आमान नाम का युवक और उसका दोस्त अरमान जख्मी हो गए. वारदात के बाद उकसे दोस्तों ने दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां आमान को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अरमान का इलाज जारी है. जिसकी हालत गंभीर है. लेकिन खतरे से बाहर है.

मृतक आमान खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में रहता था. रविवार शाम को आमान खोड़ा कालोनी में ही रहने वाले अपने दोस्त अरमान दूसरे दो दोस्त हमीदुल व रामसागर के साथ आईपी एक्सटेंशन इलाके में आया था. इस बीच सभी दोस्त पृथ्वीराज चौहान वाटिका पार्क में आकर बैठ गए. वहां पहले से कुछ युवक बैठे हुए थे. इस बीच एक युवती से दोस्ती करने की बात पर आमान, उसके दोस्तों का दूसरे गुट के युवकों से विवाद होने लगा. बात बढ़ने पर दूसरी गुट के लड़कों ने इन चारों पर हमला कर दिया. इसके बाद एक युवक ने चाकू निकालकर आमान के सीने में घोंप दिया. वहीं दूसरे ने अरमान की जांघ पर चाकू मार दिया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: प्रेमी को लेकर सहेलियों में झगड़ा, एक ने की आत्महत्या

वारदात के बाद पकडे जाने के डर से दूसरे गुट के आरोपी वहां से फरार हो गए. इस बीच घायल  आमान और अरमान को एक पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां आमान को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी और आमान व इसके दोस्त एक दूसरे को पहले से जानते थे।

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट