शरद पवार का पायलट भूला ये चीज, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के अंदर वापस लौटा हेलिकॉप्टर
उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट हेलिकॉप्टर को वापस हेलिपैड ले आया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर (Helicopter) मध्य महाराष्ट्र में अहमदनगर (Ahmednagar) से रविवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलिपैड पर वापस आ गया. एनसीपी ने बताया कि पायलट कुछ जरूरी कागजात लेना भूल गया था, इसी कारण हेलिकॉप्टर को वापस लाना पड़ा. हालांकि स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर को इसलिए वापस लाया गया क्योंकि उसका एक सीट बेल्ट ठीक से नहीं लग पा रहा था. स्थानीय प्रशासन से जुड़े सूत्रों के साथ-साथ एनसीपी की जिला इकाई ने भी कहा कि सीट बेल्ट को बाहर झूलते देखा गया, इसलिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के अंदर हेलिकॉप्टर वापस आ गया.
एनसीपी ने एक ट्वीट कर कहा कि पायलट के कुछ अहम कागजात छूट गए थे, इसी कारण अहमदनगर से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट हेलिकॉप्टर को वापस हेलिपैड ले आया. ऐसा ‘‘साहेब’’ (पवार) के जोर देने पर किया गया. इसमें कुछ घबराने वाली बात नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

