Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)

हर साल सर्दियों के मौसम में केदारनाथ और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होती है. हालांकि ताजा बर्फबारी के बाद प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच भी बर्फबारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

केदारनाथ मंदिर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

केदारनाथ: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ मंदिर में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है. बर्फ गिरने के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर से ढक गया, जिससे वहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. मंदिर परिसर और आसपास के पहाड़ों पर बर्फ जमने से पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है. बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. इस बीच केदारनाथ धाम की बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Kedarnath Temple: केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद कहां विराजमान होते हैं बाबा केदार? 6 महीने तक इस खास स्थल पर होती है पूजा

केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी:

बताया जा रहा है कि ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार मौसम बदल रहा है और कई जगह हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है. बर्फ गिरने से केदारनाथ मंदिर और आसपास का पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया है, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य और भी बढ़ गया है.

Share Now

\