देश

मसूरी और नैनीताल में फिर हुई बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटा शहर

उत्तराखंड (Uttarakhand) के मसूरी और नैनीताल में बुधवार को फिर बर्फबारी (Snowfall) हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मसूरी और नैनीताल (Nainital) के लोकप्रिय माल रोड पर मंगलवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी

मसूरी और नैनीताल में फिर हुई बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटा शहर
नैनीताल में बर्फबारी (Photo Credit- Twitter)

देहरादून:  उत्तराखंड (Uttarakhand) के मसूरी और नैनीताल में बुधवार को फिर बर्फबारी (Snowfall) हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मसूरी और नैनीताल (Nainital) के लोकप्रिय माल रोड पर मंगलवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी और सुबह ये इलाके बर्फ की चादर में लिपटे नजर आए. मसूरी के आसपास ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है.

मसूरी में लाल टिब्बा और गनहिल जैसे अधिकांश पर्यटक स्थल सफेद चादर में ढके नजर आए. नैनीताल झील की आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध धनौल्टी-मसूरी मार्ग को पहले ही बंद कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: मार्च में करें भारत के इन खूबसूरत जगहों की सैर, वेकेशन का मजा हो जाएगा डबल

गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियों पर भी भारी बर्फबारी हुई. गढ़वाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ और औली और कुमाऊं और मुनस्यारी में भारी बर्फबारी जारी है. देहरादून में मंगलवार रात से रुक-रुककर बारिश भी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).