दिल्ली में बाढ़ का खतरा, मूसलाधार बारिश से सड़कें बनी दरिया, 7,500 लोग बेघर, 340 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सड़कों पर पानी भर गया है. सफदरजंग, कश्मीरी गेट, इंडिया गेट और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं.

Delhi Flooded after Heavy Rain | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सड़कों पर पानी भर गया है. सफदरजंग, कश्मीरी गेट, इंडिया गेट और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दोपहर को रेड अलर्ट जारी किया गया था जिसे शाम तक येलो अलर्ट में बदला गया. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

झेलम, चेनाब, खतरे के निशान के पार, भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का खतरा; हाईवे बंद.

हवाई यात्रा पर भी पड़ा असर

भारी बारिश का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा. Flightradar24 वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर भी उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जहां शाम 5 बजे तक 273 प्रस्थान और 73 आगमन उड़ानों में देरी हुई. आईजीआई हवाई अड्डे के पास एक प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गया है, जिससे भारी यातायात जाम हो गया है, जबकि गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हैं, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

यमुना खतरे के निशान पर, हजारों लोग हुए बेघर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.19 मीटर तक पहुंच गया. स्थिति को देखते हुए 7,500 से ज्यादा लोगों को निचले इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में यमुना बाजार पूरी तरह पानी में डूबा नजर आ रहा है.

जम्मू-कश्मीर में यात्रा ठप

भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा 9वें दिन भी रुकी हुई है. जम्मू से कटरा जाने वाली ट्रेनें और दिल्ली-कटरा रूट पर रेल सेवाएं बंद हैं. 5,700 से ज्यादा यात्रियों को विशेष ट्रेनों से सुरक्षित निकाला गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता