Heatwave Alert: आग उगल रहा सूरज, तापमान 45 डिग्री के पार, भीषण गर्मी के बीच IMD का रेड अलर्ट
देश के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. कई राज्यों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. भीषण गर्मी के चलते कुछ राज्यों ने स्कूल भी बंद कर दिए हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है.
देश के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. कई राज्यों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. भीषण गर्मी के चलते कुछ राज्यों ने स्कूल भी बंद कर दिए हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. अपने लेटेस्ट मौसम बुलेटिन में, मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी भारत में बुधवार तक "अत्यधिक गर्म स्थिति" होने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी.
हीटस्ट्रोक का बढ़ा खतरा
आईएमडी के अनुसार, रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में हीटस्ट्रोक और गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. यह स्थिति जानलेवा हो सकते है. मौसम कार्यालय ने लोगों से "अत्यधिक सावधानी" बरतने को कहा है. दिन के समय घर से बाहर रहने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं. Beat the Heat: गर्मी से सावधान! हीटवेव से बचना है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान.
मौसम कार्यालय के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले पांच दिनों में असम, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और कर्नाटक में उच्च आर्द्रता देखी जा सकती है.
45 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सोमवार को पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली. आंध्र प्रदेश के कलाईकुंडा और कंडाला में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था. राज्य के नंद्याल शहर में यह 45 डिग्री सेल्सियस था. झारखंड के जमशेदपुर में भी पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है.
इस बीच, सोमवार को तीसरा सबसे अधिक तापमान ओडिशा के बारीपदा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद बिहार का शेखपुरा में चौथा सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

