बिहार में लू का कहर जारी: अब तक 57 की मौत, 19 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

बिहार में लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है . सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि प्रदेश में लू लगने से अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 30, गया में 20 और नवादा में 07 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में तापमान बढ़ा (Photo Credits: Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) में लू (Heatwave) लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है . सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि प्रदेश में लू लगने से अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 30, गया में 20 और नवादा में 07 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया है.

पटना शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था. भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में 19 जून तक के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी कुमार रवि ने शनिवार को दिया था.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए जाने पर हीट वेव घोषित किया जाता है.

बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस, 41.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था.

मौसम विभाग पूर्वानुमान में ने पटना, गया और भागलपुर जिलों में रविवार को भी भीषण गर्मी रहेगी जबकि पूर्णिया जिले में बारिश अथवा गरज या धूल के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 12, 2026: उत्तर से लेकर पश्चिमी भारत तक भीषण लू का प्रकोप, दिल्ली-कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना; जानें आज मुंबई का वेदर कैसा रहेगा

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी