Aaj Ka Mausam 13 May 2025: झारखंड और बंगाल में हीटवेव का अलर्ट, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

देशभर में मौसम करवट बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 13 मई के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

Photo- X/@Indiametdept

आज का मौसम, 13 मई 2025: देशभर में मौसम करवट बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 13 मई के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. अगर आप झारखंड या गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में रहते हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि यहां आज लू यानी हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी तरफ बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और सब-हिमालयन वेस्ट बंगाल में आज गर्मी और उमस वाला मौसम बना रहेगा. इसके साथ ही *पूर्वी उत्तर प्रदेश में रातें भी गर्म रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की से लेकर तेज बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.

ये भी पढें: Weather Forecast (13 May 2025): बंगाल, झारखंड, यूपी और राजस्थान में हीटवेव जारी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी; जानें कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान (13 मई 2025)

मेघालय में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

अगर आप मेघालय में हैं, तो खास ध्यान दें, क्योंकि यहां आज अत्यधिक भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की संभावना जताई गई है. इससे निचले इलाकों में जलभराव या भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है.

दक्षिण भारत में दस्तक दे सकता है मानसून

सबसे बड़ी खबर ये है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. यानी मॉनसून की शुरुआत होने जा रही है, जो आने वाले दिनों में पूरे देश में असर दिखाएगा.

इसलिए मौसम से जुड़ी किसी भी अपडेट पर नजर बनाए रखें और गर्मी या बारिश, दोनों से बचाव के उपाय जरूर करें.

Share Now

Tags

13 मई 2025 13 मई का पूर्वानुमान 13 मई का मौसम 13 मई का मौसम पूर्वानुमान aaj ka mausam Aaj Ka Mausam 13 May 2025 aaj ka mosam bihar weather today delhi temperature today Delhi Weather Forecast for 13th May 2025 Gujarat heavy rain alert Heat wave alert in Rajasthan Heatwave in India IMD Weather Alert 2025 IMD Weather Forecast IMD Weather Update Hindi Jammu Kashmir weather news Kal Ka Mausam Latest news of rain and heatwave Latest news of snowfall in Himachal latest news today Latest weather forecast live breaking news headlines news in hindi Rain and heat wave alert rain in delhi today red alert for rain Storm and rain update in India Sub-tropical cyclone Rajasthan Temperature in Delhi today Today's Headlines TODAY'S WEATHER Today's weather update Tomorrow Weather uttarakhand weather alert Weather Weather condition in India Weather department report Weather Forecast (13 May 2025) Weather forecast for May 9 Weather forecast in India 2025 Weather Forecast India April 2025 weather forecast today Weather Forecast Tomorrow Weather update of North India Yellow alert for rain आईएमडी मौसम अपडेट हिंदी आईएमडी मौसम चेतावनी 2025 आज का बारिश का मौसम आज का मौसम आज का मौसम अपडेट आज का मौसम का हाल आज का मौसम कैसा रहेगा आज का मौसम कैसा है आज की सुर्खियां आज बारिश होगी उत्तर भारत का मौसम अपडेट उत्तराखंड मौसम अलर्ट कल का मौसम उत्तर प्रदेश कल का मौसम दिल्ली कल का मौसम बिहार कल का मौसम मध्य प्रदेश कल का मौसम राजस्थान कल मौसम कैसा रहेगा? गुजरात भारी बारिश अलर्ट जम्मू कश्मीर मौसम समाचार दिल्ली का तापमान आज दिल्ली में आज बारिश दिल्ली में तापमान आज बारिश और लू का अलर्ट बारिश और लू की ताजा खबर बारिश कब होगी बारिश का येलो अलर्ट बारिश का रेड अलर्ट बिहार में आज का मौसम भारत का मौसम पूर्वानुमान भारत में तूफान और बारिश अपडेट भारत में मौसम का हाल भारत में मौसम का हाल 2025 भारत में लू भारी बारिश की चेतानवी मौसम मौसम कल मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी मौसम विभाग की रिपोर्ट मौसम विभाग तापमान बारिश राजस्थान में लू का अलर्ट वेदर सब-ट्रॉपिकल साइक्लोन राजस्थान हिमाचल में बर्फबारी की ताजा खबर

\