Bengaluru Weather: बेंगलुरु में गर्मी का कहर, दिल्ली से भी ज्यादा तप रहा शहर, IMD ने दी चेतावनी

अपनी सुहावनी और ठंडी जलवायु के लिए मशहूर बेंगलुरु इस बार असामान्य गर्मी की चपेट में है. 17 फरवरी 2025 को शहर का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है.

Representational Image | ANI

बेंगलुरु: अपनी सुहावनी और ठंडी जलवायु के लिए मशहूर बेंगलुरु इस बार असामान्य गर्मी की चपेट में है. 17 फरवरी 2025 को शहर का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है. हैरानी की बात यह है कि इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सिर्फ 27 डिग्री सेल्सियस था, यानी बेंगलुरु दिल्ली से भी ज्यादा गर्म रहा.

फरवरी में ही होने लगा गर्मी का एहसास, दिल्ली में इस साल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज.

आमतौर पर बेंगलुरु में गर्मी मार्च की शुरुआत से महसूस होती है, लेकिन इस बार फरवरी में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है. IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 का औसत तापमान फरवरी 2024 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत दे रहा है.

बेंगलुरु में तापमान बढ़ने के 3 मुख्य कारण

उत्तर की ठंडी हवाओं की कमी: आमतौर पर उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं बेंगलुरु को ठंडा बनाए रखती हैं, लेकिन इस साल इन हवाओं की अनुपस्थिति से तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

ला नीना प्रभाव: यह वैश्विक जलवायु घटना समुद्री तापमान को प्रभावित करती है और दुनिया भर के मौसम को बदल देती है. इस बार बेंगलुरु में इसका असर देखने को मिल रहा है, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है.

ग्लोबल वार्मिंग और शहरीकरण: बेंगलुरु में तेजी से बढ़ती आबादी, गगनचुंबी इमारतें और ग्रीन कवर की कमी भी गर्मी बढ़ाने में योगदान दे रही हैं.

गर्म दिन, ठंडी रातें!

दिन के तापमान में भारी उछाल देखा जा रहा है, हालांकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं. रात का तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे कुछ राहत जरूर मिल रही है. लेकिन IMD की मानें तो आने वाले दिनों में यह गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है.

बेंगलुरु में हीटवेव?

फिलहाल बेंगलुरु में हीटवेव की सीधी आशंका नहीं है, लेकिन उत्तर और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में इसका असर दिख सकता है. बढ़ती गर्मी बिजली की खपत, पानी की कमी और हीट स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है.

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में अब तापमान तेजी से बढेगा. जिससे मार्च और अप्रैल सामान्य से ज्यादा गर्म हो सकते हैं. बेंगलुरु का मौसम हमेशा से देश के अन्य हिस्सों की तुलना में ठंडा और सुहावना रहा है, लेकिन अब यह बदल रहा है. इस साल की असामान्य गर्मी यह संकेत देती है कि शहर में जलवायु धीरे-धीरे गर्म होती जा रही है. IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, लंबा और अधिक गर्म मौसम बेंगलुरु के लिए नई हकीकत बन सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें