Kal Ka Mausam, 10 April 2025: राजस्थान, गुजरात, और दिल्ली में लू का अलर्ट, J&K, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान; जानें कैसा रहेगा आपके राज्य में कल का मौसम (Watch Video)
देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में एक्टिव है.
कल का मौसम, 10 अप्रैल 2025: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में एक्टिव है. मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, यह सिस्टम अगले 12 घंटों तक उत्तर की दिशा में आगे बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा. इस सिस्टम के कारण दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्व के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है.
इसके साथ ही एक अन्य ट्रफ पश्चिम राजस्थान से लेकर पश्चिम विदर्भ तक फैली हुई है. इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.
ये भी पढें: NCR Heatwave Alert: एनसीआर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, भीषण गर्मी बढ़ाएगी परेशानी
10 अप्रैल के लिए मौसम की चेतावनी
10 अप्रैल के लिए मौसम की चेतावनी #imd #india #shorts #thunderstorm #hailstorm #heatwave @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/szpgrUZmGF
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 9, 2025
अगले 24 घंटे में मौसम का हाल:
लू का अलर्ट: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और विदर्भ के कई हिस्सों में लू और गर्म रातों की संभावना बनी हुई है. खासकर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है.
बारिश का पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
धूल भरी आंधी चलने की आशंका: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और आंधी-तूफान की आशंका है.
राज्यवार मौसम का पूर्वानुमान जानें
दिल्ली-एनसीआर कल का मौसम (Delhi-NCR Kal Ka Mausam): राजधानी दिल्ली में कल आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है.
राजस्थान कल का मौसम (Rajasthan Kal Ka Mausam): मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल राजस्थान में लू और भी तीखी हो सकती है. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात में तापमान करीब 25 डिग्री रहेगा.
गुजरात कल का मौसम (Gujarat Kal Ka Mausam): गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में गर्मी का असर जारी रहेगा. दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा. तटीय इलाकों में नमी के चलते उमस महसूस होगी, जिससे लोगों को और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है.
उत्तर प्रदेश कल का मौसम (Uttar Pradesh Kal Ka Mausam): उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम पलटी मारेगा. पूर्वी और तराई के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. इन इलाकों में झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले में न जाने की चेतावनी दी गई है.
बिहार-झारखंड कल का मौसम (Bihar-Jharkhand Kal Ka Mausam): बिहार के पटना और गया में कल दिनभर गर्मी रहेगी, लेकिन शाम होते-होते हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं, झारखंड के रांची और जमशेदपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और देर शाम हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री के आसपास रहने की बात कही है.
पंजाब-हरियाणा कल का मौसम (Punjab-Haryana Kal Ka Mausam): पंजाब और हरियाणा में कल भी लू का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
पिछले 24 घंटे में मौसम की स्थिति:
जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, असम, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति बनी रही.
देश के कई हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश ने राहत दी है. मौसम विभाग की सलाह है कि लोग गर्मी से बचाव के उपाय करें और दैनिक मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

