Sudden Death Video: जिम में हुई अचानक मौत! जबलपुर में हार्ट अटैक से शख्स ने तोड़ा दम, CPR से भी नहीं बची जान
जबलपुर के गोल्ड जिम में वर्कआउट करते समय 52 वर्षीय यतीश सिंघई को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े. जिम ट्रेनर और अन्य लोगों ने सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।.
पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. कोई व्यक्ति भाषण देते समय, तो कोई खेलकूद के दौरान इस जानलेवा समस्या का शिकार हो रहा है. हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आई है, जिसमें जिम में वर्कआउट करते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना जबलपुर के गोरखपुर इलाके स्थित गोल्ड जिम में घटी, जहां 52 वर्षीय यतीश सिंघई को हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर पड़े.
यतीश सिंघई की मौत का कारण सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिससे इस पूरी घटना का पता चला. जानकारी के अनुसार, यतीश सिंघई रोज़ की तरह सुबह करीब 6:45 बजे जिम में वर्कआउट कर रहे थे. अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह फर्श पर गिर पड़े. इस दौरान जिम के ट्रेनर और अन्य साथी तुरंत उनके पास पहुंचे और सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन) देने की कोशिश की. इसके अलावा, कई अन्य प्रयास भी किए गए, ताकि यतीश की जान बचाई जा सके, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इस घटनाक्रम के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हर्क्युलिस बनने की चाह सही पर शरीर की पुकार भी सुनिए 😪😪😪😪#MadhyaPradesh के #जबलपुर के गोरखपुर थाना इलाके के जिम में एक्सरसाइज के दौरान 52 वर्षीय यतीश सिंघई की हार्ट अटैक से मौत हो गई...#ShockingVideo #viralvideo #heartattack #Jabalpur #kuldeeppanwar pic.twitter.com/Xj0dkpgZyv
— Kuldeep Panwar (@Sports_Kuldeep) April 18, 2025
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यतीश सफेद टी-शर्ट पहने हुए जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं. अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है और वह जमीन पर गिर जाते हैं. वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि जिम ट्रेनर और अन्य लोग उसे सीपीआर देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह इस प्रयास से भी बच नहीं सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

