Prajwal Revanna Sex Video Row: विवादित वीडियो पर HD रेवन्ना की सफाई, कहा- 4 से 5 साल पुराना है क्लिप, मेरे खिलाफ हो रही साजिश
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है. मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा.
Prajwal Revanna Sex Video Row: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है. मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा. कांग्रेस द्वारा जारी किया गया कथित वीडियो क्लिप 4 से 5 साल पुराना है. प्रज्वल वैसे भी विदेश जाने वाला था. उसे नहीं पता था कि उसके खिलाफ FIR दर्ज होने वाली है.
एचडी रेवन्ना ने आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पिछले 40 सालों में हमने कई जांच का सामना किया है. अभी भी राज्य में उनकी सरकार है. उन्हें जांच करने दीजिए. JDS से खुद को निष्कासित किए जाने के सवाल पर एचडी रेवन्ना ने कहा कि यह फैसला मैंने पार्टी आलाकमान के ऊपर छोड़ दिया है.
विवादित वीडियो पर HD रेवन्ना की सफाई
ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಪ್ರಕರಣಕ್ಕೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ಮಾಜಿ ಸಚಿವ ಹೆಚ್.ಡಿ ರೇವಣ್ಣ ಪ್ರತಿಕ್ರಿಯೆ ನೀಡಿದ್ದಾರೆ. ಪತ್ರಕರ್ತರು ಪ್ರಶ್ನೆ ಕೇಳಲು ಮುಂದಾದಾಗ ಏಯ್ ನಿಲ್ಸಯ್ಯ ಕಾರು ಹೆದರಿ ಓಡೋಗಲ್ಲ ನಾನು ಎಂದು ಗುಡುಗಿದ್ದಾರೆ.@iPrajwalRevanna#HDRevanna #PrajwalRevanna #HassanCase #newsfirstlive #newsfirstkannada pic.twitter.com/aYAp7FSkZZ
— NewsFirst Kannada (@NewsFirstKan) April 29, 2024
बता दें, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33) के खिलाफ उनकी नौकरानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का कहना है कि जॉइनिंग के 4 महीने बाद प्रज्वल उसे अपने कमरे पर बुलाता था. घर में मौजूद सभी महिला कर्मचारी उससे डरती थीं. पीड़िता का आरोप है कि जब HD रेवन्ना की पत्नी नहीं होती थी तो वो महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था और उनके साथ यौन उत्पीड़न करता था. इसके अलावा प्रज्वल रेवन्ना ने पीड़िता की बेटी के साथ भी छेड़खानी करने की कोशिश की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

