देश

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में दो गुटों में भड़की हिंसा, हालात बिगड़ने पर इंटरनेट सेवा बंद, 2,500 लोगों ने मंदिरों में ली शरण

हरियाणा के मुस्लिम बहुल नूंह जिले में सोमवार को बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीव्र सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर बुधवार तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. वहीं 2500 लोग डर कर मंदिरों में शरण ली है.

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में दो गुटों में भड़की हिंसा, हालात बिगड़ने पर इंटरनेट सेवा बंद, 2,500 लोगों ने मंदिरों में ली शरण
(Photo Credits ANI)

चंडीगढ़, 31 जुलाई: हरियाणा के मुस्लिम बहुल नूंह जिले में सोमवार को बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीव्र सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर बुधवार तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में कहा गया है, "...हरियाणा राज्य के नूंह जिले में प्रदर्शनकारियों, उपद्रवियों, आंदोलनकारियों और असामाजिक तत्वों द्वारा तीव्र सांप्रदायिक तनाव, मानव जीवन और संपत्ति को खतरा, सार्वजनिक शांति और सौहार्द में बाधा की स्थिति उत्पन्न की गई है.

वहीं नूंह जिले में भड़की हिंसा के बाद सोमवार को बच्चों सहित लगभग 2,500 लोगों ने गुरुग्राम के पास एक मंदिर में शरण ली. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा.पुलिस ने हवाई फायर भी किये.तनाव ग्रस्‍त इलाके में अतिरिक्‍त बलों की तैनाती की गई है. करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव और वाहनों में आग लगाए जाने के बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क गई। हिंसा गोरक्षकों और भिवानी मौत मामले के आरोपी मोनू मानेसर के मेवात जाने की खबरों पर भड़की. यह भी पढ़े: Nuh Violence: नूंह में दो गुटों में भड़की हिंसा पर बोले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, शांति बहाली के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि नूंह क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की भारी तैनाती के अलावा, अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को भी तैनात किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो. विज ने मीडिया से कहा, "वहां पर्याप्त बल तैनात किए जा रहे हैं. हमने केंद्र से भी बात की है. हम वहां शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं. मेवात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फंसे सभी लोगों को बचाया जा रहा है."

संघर्ष प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियां भेजी गई हैं. नूंह पुलिस ने कहा कि वह दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ शांति बैठक कर रही है. नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा पथराव करने और कारों में आग लगाने के बाद झड़पें हुईं. पुलिस के अनुसार, धार्मिक जुलूस 'बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा', जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स से हरी झंडी दिखाई थी, को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास पुरुषों के एक समूह ने रोक दिया.

जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. सरकार ने नूंह में 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. मोबाइल फोन पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).