हरियाणा: 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 5 साल मासूम शिवानी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तमिलनाडु में तिरूचिरापल्ली जिले के गांव में दो साल के बच्चे सुजीत विल्सन की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी. इस हादसे को अभी एक सप्ताह भी नहीं बिता था तब तक एक और बच्ची के गिरने की खबर हरियाणा (Haryana) से सामने आ रही है. जहां शिवानी नामक एक बच्ची करनाल (Karnal) के हरीसिंहपुरा गांव ( Har Singh Pura village) में रविवार को एक 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी. वहीं बच्ची को बचाने के लिए प्रशासन ने अभियान चला रखा है. जेसीबी की मदद से खुदाई का काम जारी है.

बच्ची को बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन तेज ( फोटो क्रेडिट- ANI )

तमिलनाडु में तिरूचिरापल्ली जिले के गांव में दो साल के बच्चे सुजीत विल्सन की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी. इस हादसे को अभी एक सप्ताह भी नहीं बिता था तब तक एक और बच्ची के गिरने की खबर हरियाणा (Haryana) से सामने आ रही है. जहां शिवानी नामक एक बच्ची करनाल (Karnal) के हरीसिंहपुरा गांव ( Har Singh Pura village) में रविवार को एक 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी. वहीं बच्ची को बचाने के लिए प्रशासन ने अभियान चला रखा है. जेसीबी की मदद से खुदाई का काम जारी है. फिलहाल अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है बच्ची के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है. अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बच्ची तक रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम नहीं पहुंची है.

बता दें कि 5 साल की शिवानी रविवार के दिन दोपहर को करीब 3 बजे के करीब 50 फीट गहरे बोरवेल ( Borewell) में गिर गई थी. इस दौरान उसे किसी ने नहीं देखा. लेकिन जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों तलाश शुरू कर दी. इस दौरान उनकी नजर बोरवेल पर पड़ी और फिर मोबाइल रिकॉर्डिंग के माध्यम से पता चला की गढ्ढे में गिर गई है. उसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने इस बात की जाकारी वहां के अधिकारीयों की दी. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

तमिलनाडु में जिंदगी की जंग हार गया था मासूम सुजीत

गौरतलब हो कि पिछले महीने तमिलनाडु (TamilNadu) के तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) जिले स्थित नादुकट्टुपट्टी (Nadukattupatti) में बोरवेल में गिरा दो साल का मासूम सुजीत विल्सन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया. लगातार की गई रेस्क्यू और लाखों लोगों की दुवाओं के बावजूद बचाया नहीं जा सका. सुजीत शाम को साढ़े पांच बजे अपने घर के समीप खेलते समय बोरवेल में गिर गया था.

पहले सुजीत 26 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था. लेकिन गिरने के बाद सुजीत बेहोशी की हालत में फिसलते हुए 75 फीट की गहराई तक चला गया था. जब रेस्क्यू टीम सुजीत तक पहुंची तो उसकी मौत हो गई थी और शव काफी खराब स्थिति में उन्हें मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड