देश

Gurugram Shocker: सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म

सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में एक डॉक्टर ने 36 वर्षीय एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Gurugram Shocker: सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम, 16 मई: सेक्टर-40 इलाके में स्थित एक होटल में एक डॉक्टर ने 36 वर्षीय एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. यह जानकारी पुलिस ने दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह इलाज के लिए गई थी तो डॉक्टर ने उसे नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा." यह भी पढ़ें: UP Shocker: बलिया में नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी. उसने अपनी एक सहेली को फोन किया, जिसने बताया कि उसकी एक डॉक्टर से दोस्ती है और वह इस समय उसी के साथ सेक्टर-40 के होटल में बैठी है. आरोप है कि उस सहेली ने पीड़िता को फोन किया कि वह उसे डॉक्टर से जांच कराकर अपना इलाज करा ले. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह उस होटल में पहुंची तो उसने देखा कि उसकी सहेली डॉक्टर राकेश नाम के व्यक्ति के साथ शराब पी रही थी.

आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था. जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी सहेली कमरे से बाहर चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. होश आने पर महिला मरीज को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में शिकायत दर्ज कराई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).