दिल्ली: डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, खुद की आत्महत्या

आज वर्ल्ड डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर के आत्महत्या की खबर आई है. आज सुबह एक डॉक्टर ने पहले तो अपने दोनों बच्चों समेत पत्नी को मौत के घाट उतार दिए फिर खुद आत्महत्या कर ली. उनकी बीवी सोनू सिंह 50 साल की, बेटी अदिति 22 साल और बेटा आदित्य 13 साल का था. बीती रात अचानक उन्होंने पहली तो किसी धारदार हथियार से बच्चों और बीवी को मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी के फंदे पर लटक गए.

फांसी का फंदा (Photo Credit- Pixabay)

गुरुग्राम: आज वर्ल्ड डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर के आत्महत्या की खबर आई है. आज सुबह एक डॉक्टर ने पहले तो अपने दोनों बच्चों समेत पत्नी को मौत के घाट उतार दिए फिर खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. ये मामला गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 का है. इस फ्लैट में 55 वर्षीय डॉक्टर प्रकाश सिंह अपने दो बच्चों और बीवी के साथ रहते थे. उनकी 50 साल की बीवी सोनू सिंह, बेटी अदिति 22 साल और बेटा आदित्य 13 साल का था. बीती रात अचानक उन्होंने पहले तो किसी धारदार हथियार से बच्चों और बीवी को मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी के फंदे पर लटक गए.

पुलिस के अनुसार डॉक्टर वाराणसी के रहनेवाले थे और पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन में थे. मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, वो नोट उनके पास मिला. नोट में उन्होंने लिखा मैं अपने परिवार को संभाल नहीं पा रहा था. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमोरटम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पूरे घर को सिल कर दिया है और तहकीकात कर रही है. आखिर डॉक्टर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी को थी इस ऑनलाइन गेम की लत, बना मां-बाप और बहन का हत्यारा

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के महरौली में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. उपेंद्र शुक्ला नाम के केमिस्ट्री टीचर ने पत्नी व तीन बच्चों की गला काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. उन्हें मारने के बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड